फ्लोरिडा में दर्दनाक विमान हादसा: टेक्सास से बहामास जा रहा बिजनेस जेट क्रैश, 9 की मौ/त

अमेरिका, 02 नवंबर - फ्लोरिडा (अमेरिका) में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है जिसमें विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने दी है। दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान 'लियरजेट 60' था जो टेक्सास के ऑस्टिन से उड़ान भरकर बहामास जा रहा था। जानकारी के मुताबिक रविवार को यह प्राइवेट जेट अचानक दक्षिण फ्लोरिडा के एक इलाके में आसमान से सीधे नीचे आ गिरा। जमीन से टकराते ही उसमें जोरदार धमाका हुआ और भीषण आग लग गई।

गनीमत यह रही कि यह विमान रिहायशी घरों से कुछ ही फीट की दूरी पर और सड़क से गुजर रही गाड़ियों से कुछ इंच के फासले पर गिरा, जिससे जमीन पर मौजूद लोगों की जान बच गई। हालांकि, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया और चारों तरफ घना काला धुआं फैल गया।

#फ्लोरिडा
# दर्दनाक
# विमान हादसा