तमिलनाडु में बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ी के 7 खाली डिब्बे पटरी से उतरे
तिरुपत्तूर (तमिलनाडु), 2 नवंबर- तमिलनाडु के जोलारपेट्टई जंक्शन रेलवे यार्ड में कथित तौर पर लावारिस छोड़े गए बिना इंजन वाले मालगाड़ी के सात खाली डिब्बे करीब 6 किलोमीटर तक अपने आप चल पड़े। इसके बाद ये थमालेरी मुथुर के पास मुख्य रेलवे ट्रैक से उतर गए।
डिब्बों को हटाने के लिए गैस कटिंग उपकरणों की मदद से उनके जुड़े हुए हिस्सों को अलग किया गया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से डिब्बों को रेलवे ट्रैक से दूर हटाया गया।
#तमिलनाडु में बड़ा रेल हादसा टला
# मालगाड़ी के 7 खाली डिब्बे पटरी से उतरे

