UP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा में 6 लोगों की गई जान 

कुशीनगर, 02 नवंबर - यूपी के कुशीनगर में हाटा कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हो गया। पेट्रोल पंप के पास वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई है वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह दुर्घटना देर रात उस समय हुई जब सभी लोग तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

#कुशीनगर
# सड़क हादसा
# जान