धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी: अखिलेश बोले- रद्द करें कार्यक्रम, अब सच्चे सनातनी लिखेंगे पर्ची

नई दिल्ली, 3 नवंबर - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भगवान कृष्ण और भगवान राम के पिता को लेकर कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके कहने पर ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं।

अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा, “ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया, अब भगवान राम के पिता के बारे में अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है।” उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में संबंधित व्यक्ति के सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग की। साथ ही पोस्ट के अंत में लिखा, “अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे। 

#धीरेंद्र शास्त्री
# अखिलेश यादव