सफाई कर्मचारियों के आह्वान पर जगराओं पूरी तरह बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

जगराओं (लुधियाना), 30 जुलाई (कुलदीप सिंह लोहट)- पंजाब बंद के आह्वान का जगराओं शहर में व्यापक असर देखने को मिला। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों मिशरपुरा बाजार, दाना मंडी रोड, रायकोट रोड और तहसील रोड सहित अन्य बाजारों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। व्यापारियों ने बंद को भरपूर समर्थन दिया।

हालांकि कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने बंद के समर्थन में अपनी दुकानें नहीं खोलीं। इसके चलते सामान्य दिनों की तुलना में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की आवाजाही भी काफी कम रही।

बंद के दौरान पूरे शहर में स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए बंद को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

 
#सफाई कर्मचारियों के आह्वान पर जगराओं पूरी तरह बंद
# बाजारों में पसरा सन्नाटा