बाइक चोरों को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा, पेड़ से बांधकर किया हंगामा, किया फिर पुलिस के हवाले 

लुधियाना, 16 जुलाई (प्रदीप भंडारी) - लुधियाना की गिल नहर के पास उस समय हंगामा हो गया, जब लोगों ने बाइक चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों को पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन युवक चोरी की बाइक पर सवार होकर फरार हो रहे थे। लोगों ने उनका पीछा किया तो गिल नहर के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद तीनों बाइक छोड़कर पैदल भागने लगे।

स्थानीय लोगों की मदद से दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उनका तीसरा साथी फरार होने में सफल रहा। बाद में लोगों ने दोनों आरोपियों को पुलिस चौकी ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
#बाइक चोरों को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा
# पेड़ से बांधकर किया हंगामा
# किया फिर पुलिस के हवाले