किसानों ने अपनी मांगों को लेकर लाडोवाल टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया

लुधियाना, 14 जुलाई (रूपेश कुमार) – भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर अपनी मांगों को लेकर आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रही है। किसान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लाडोवाल टोल प्लाजा को टोल फ्री रखे हुए हैं। इस दौरान टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस भी तैनात की गई है।

#Farmers Protest