निहंग सिंहों ने लुधियाना डीसी ऑफिस के बाहर फिरोजपुर रोड किया जाम

लुधियाना, 13 जुलाई (परमिंदर सिंह आहूजा, रूपेश कुमार) - लुधियाना DC ऑफिस के बाहर निहंग सिंहों ने फिरोजपुर रोड जाम कर दिया है। निहंग सिंहों ने सड़क के दोनों तरफ जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

धरने पर बैठे निहंग सिंहों का आरोप है कि करीब 3 साल पहले हुए फतेहवीर सिंह नाम के निहंग सिंह के मर्डर केस में अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीन साल से इस केस में कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसकी वजह से उन्हें आज सड़क जाम करने पर मजबूर होना पड़ा है।

#Protest
# Ludhiana DC Office