मप्र में मोटर चोरी के शक में दो युवकों को बांधकर पीटा फिर करंट लगाया, दो आरोपी गिरफ्तार 


रायसेन (मध्यप्रदेश), 13 जुलाई  मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के एक गांव में  सिंचाई  के लिए इस्तेमाल होने वाले मोटर पंप की कथित चोरी के आरोप में दो युवकों को खंभे से बांधकर पीटने और फिर करंट लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर करमोदिया गांव में चार जुलाई को हुई, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर आया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने इस वीडियो को'एक्स पर साझा करते हुए रायसेन पुलिस से उचित कार्रवाई करने को कहा जबकि विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग ङ्क्षसघार ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में कानून नहीं बल्कि'तालिबानी शासन चल रहा है। 
कानूनगो ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, चोरी के आरोप में युवकों को करंट लगाने की तालिबानी स•ाा देने का यह वीडियो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता मुबिन $खान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।     उन्होंने कहा, यह भारत है। यहां शरिया का या तालिबान का क़ानून नहीं चलेगा और इनको यह सबक सीखना पड़ेगा। 

#मप्र