मप्र सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया, कांग्रेस ने उठाए सवाल

    भोपाल, 14 फरवरी  मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए, जिसे कांग्रेस ने आबकारी विभाग में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े अधिकारियों को''बचाने का प्रयास करार'Óदिया।      सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार रात करीब एक बजकर 55 मिनट पर जारी आदेश के अनुसार, अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य विभाग का प्रभार सौंपा गया। वह संदीप यादव का स्थान लेंगे। यादव को वन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया। उन्हें प्रवासी भारतीय (एनआरआई) विभाग का प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।     वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीष ङ्क्षसह को एक बार फिर जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।     पिछले चार माह से जनसंपर्क आयुक्त पद पर तैनात दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्होंने अभिजीत अग्रवाल का स्थान लिया है, जिन्हें राज्य सहकारी विपणन संघ का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। 

#मप्र सरकार