14 से 16 फरवरी के बीच हिमालयी क्षेत्रों में बरसेंगे बादल और हिमपात जारी
नई दिल्ली: उत्तर-भारत सहित देश के अलग-अलग राज्यों में अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि, शाम के समय अब भी सर्दी का असर जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज (14 फरवरी) मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 16 फरवरी के बीच हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट बादल बरसेंगे और हिमपात जारी रहने से सर्दी का अहसास कायम रहेगा।
देश के दक्षिणी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का अहसास होने लगा है। 16 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी राज्यों के मौसम को प्रभावित कर सकता है। वहीं, 18-19 फरवरी को दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

