दुनिया की उड़न कारें, कौन किस दौड़ में ?

अमरीका- अलेफ मॉडल ए-सड़क पर चलने और उड़ने, दोनों क्षमताओं वाली कार की अवधारणा। वहीं जोबी एस-4 और आर्चर मिडनाइट हवाई टैक्सी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
चीन- ईहैंग ईएच 216-एस बिना पायलट वाले यात्री ईवीटीओएल के प्रमाणन और सीमित व्यावसायिक परिचालन में उल्लेखनीय बढ़त। एक्स्पेंग एरोएचटी लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर सड़क वाहन के साथ अलग उड़ने वाला मॉड्यूल जोड़ने की कोशिश है।
नीदरलैंड- पाल-वी लिबर्टी सड़क और आसमान के बीच व्यावहारिक दोहरे उपयोग की दिशा में काम।
जापान- स्काईड्राइव एसडी-05 छोटे इलेक्ट्रिक उड़न वाहनों और शहरी हवाई परिवहन पर जोर।
ब्रिटेन- वर्टीकल एरोस्पेस वालो-इलेक्ट्रिक हवाई टैक्सी के विकास और प्रमाणन की दौड़ में शामिल।
जहां तक यह सवाल है कि इन सब में कौन आगे है? तो बिना पायलट वाले यात्री ईवीटीओएल में चीन की ईहैंग को बढ़त हासिल है; पायलट वाले अमरीकी हवाई टैक्सी मॉडलों में जॉबी प्रमुख दावेदार है लेकिन सड़क पर चलने और उड़ने वाली निजी कारों का सार्वभौमिक व्यावसायिक विजेता अभी तय नहीं है। (अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध जानकारी के आधार पर)

#दुनिया की उड़न कारें
# कौन किस दौड़ में ?