IND vs NZ : न्यूजीलैंड को तीसरा झटका


न्यूजीलैंड को 15वें ओवर में 73 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। गुरनूर बराड़ ने टिम साइफर्ट को सब्सटिट्यूट फील्डर ऋतुराज के हाथों कैच कराया। साइफर्ट को सात के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला था, लेकिन वह इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। साइफर्ट 43 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल डेरिल मिचेल और टॉम लाथम क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 79 रन है। इससे पहले अर्शदीप ने विल यंग (9) और हेनरी निकोल्स  (9) को पवेलियन भेजा था।

#4444