असम पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने घनाकांता गोगोई मौत

असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग की घटना में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल होने का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को ले जाने के दौरान यह घटना हुई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



पुलिस अधिकारी की पिस्तौल छीनने की कोशिश का आरोप
एसएसपी पापोरी चेतिया ने बताया कि शिवसागर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित आरोपी को पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने शौच जाने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस उसे वाहन से उतारकर एक स्थान पर ले गई।

 शिवसागर, असम | गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में कथित तौर पर शामिल घनाकांता गोगोई की, शिवसागर में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान घायल होने के बाद मौत हो गई है।शिवसागर SSP पापोरी चेतिया ने बताया, "शिवसागर पुलिस स्टेशन के एक वांछित आरोपी को गुवाहाटी से शिवसागर लाते समय, उसने शौच जाने (नेचर्स कॉल) की इच्छा जताई। इसके लिए उसे गाड़ी से बाहर लाया गया। चूंकि वह एक प्रशिक्षित पेशेवर शूटर है, इसलिए गाड़ी से बाहर निकलते समय उसने हमारे अधिकारी की सर्विस पिस्तौल छीनने की कोशिश की। इस हाथापाई के दौरान तीन राउंड गोलियां चलीं... आगे के हमले को रोकने के लिए, एक PSO को अपने सर्विस हथियार से जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान आरोपी भी घायल हो गया। जब उसे अस्पताल लाया गया, तो उसे मृत घोषित कर दिया गया..."

#असम पांच