Spain में हुए भीषण ट्रेन हादसे के 6 दिन बाद परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा
स्पेन, 4 नवंबर - स्पेन में मैड्रिड के दक्षिण में हुए भीषण हाई-स्पीड ट्रेन हादसे के छह दिन बाद देश के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। बता दें कि इस दर्दनाक रेल हादसे में 69 लोगों की मौत हो गई थी। संसद (पारलियामेंट) में सांसदों के साथ कई घंटों तक चली तीखी बहस और चर्चा के बाद परिवहन मंत्री ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि स्पेन के विश्वस्तरीय हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर इस एक ही साल के भीतर यह दूसरा बड़ा और खौफनाक हादसा था।
#Spain
# ट्रेन हादसे
# परिवहन मंत्री
# इस्तीफा

