अमरजीत सिंह गुजराल पत्नी और समर्थकों सहित शिरोमणि अकाली दल (बादल) में शामिल

चंडीगढ़, 9 नवंबर- चंडीगढ़ जिला अदालत बार एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत सिंह गुजराल और उनकी पत्नी व चंडीगढ़ नगर निगम की पूर्व पार्षद रविंदर कौर गुजराल ने अपने समर्थकों सहित शिरोमणि अकाली दल (बादल) का दामन थाम लिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता हासिल की।

इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल (बादल) की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष चरणजीत सिंह विली ने गुजराल परिवार और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमरजीत सिंह गुजराल के पार्टी में शामिल होने से चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल को और मजबूती मिलेगी।

#अमरजीत सिंह गुजराल पत्नी और समर्थकों सहित शिरोमणि अकाली दल (बादल) में शामिल