पटाखे चलाते समय 10 साल का बच्चा झुलसा

कपूरथला, 9 नवंबर (अमनजोत सिंह वालिया)- गांव लाटवाला में पटाखे चलाने के दौरान एक 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राकेश पासवान ने बताया कि उनका बेटा रुपेश घर के बाहर पटाखे चला रहा था। इसी दौरान अचानक पटाखा चलाते समय उसका चेहरा झुलस गया।

परिवार के सदस्यों ने उसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर जशन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।

#पटाखे चलाते समय 10 साल का बच्चा झुलसा