तमिलनाडु: झील में डूबने से 5 लोगों की मौत, चार नाबालिग लड़कियां और बाल गृह का कर्मचारी शामिल
तिरुवन्नमलाई (तमिलनाडु)- तमिलनाडु के तिरुवन्नमलाई जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां समुथिरम झील में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार नाबालिग लड़कियां और एक सरकारी बाल गृह का कर्मचारी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, अनाई पिरंधन गांव स्थित सरकारी बाल गृह में रहने वाली 10 से अधिक लड़कियां दोपहर के समय नहाने के लिए बाल गृह के पीछे स्थित समुथिरम झील पर गई थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ और पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तिरुवन्नमलाई पश्चिम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पांचों शवों को झील से बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
#Tamil Nadu News
# Tiruvannamalai Lake Accident
# Samuthiram Lake
# Girls Drowned
# Government Children Home Accident

