मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर 30 परिवार भाजपा में शामिल

चोगावां/अमृतसर, 9 नवंबर (गुरविंदर सिंह कलसी)- विधानसभा हलका राजासांसी के अंतर्गत आते गांव सैदपुर कलां में भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर 30 परिवारों ने अलग-अलग पार्टियों को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया।

इस संबंध में गांव सैदपुर कलां के प्रधान अमरीक सिंह के निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें हलका इंचार्ज राजासांसी मुखविंदर सिंह माहल विशेष रूप से पहुंचे।

इस मौके पर माहल ने पार्टी में शामिल होने वाले अमरीक सिंह, इंदर सिंह, धर्मा सिंह, महिला सिंह, काला सिंह, कालू सिंह, राणा सिंह, सुखप्रीत सिंह, कंता सिंह, बब्बू सिंह, निक्का सिंह, जोगा सिंह, जसवंत सिंह, बाबा बूटा सिंह, जोगा सिंह, ध्यान कौर, रावी कौर, बलविंदर कौर, सुरजीत कौर सहित अन्य परिवारों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

इस मौके पर राजनीतिक सचिव जसबीर सिंह गिल, जिला उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह कक्कड़, सर्कल बच्चीविंड के महासचिव सरबजीत सिंह राणियां, पूर्व सरपंच सौरियां जगतार सिंह, प्रधान सितारा मसीह और कुलदीप सिंह सारंगड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर 30 परिवार भाजपा में शामिल