अमृतसर में गोलियां मारकर युवक की ह.त्या
अमृतसर, 24 अक्टूबर (रेशम सिंह)- अमृतसर में बीती रात मामूली विवाद के चलते एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान अमित कुमार (27) निवासी आनंद एवेन्यू के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था।
अमित कुमार के पिता ने बताया कि विवाद स्कूटर खड़ा करने को लेकर हुआ था। इसी मामूली विवाद के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
#अमृतसर में गोलियां मारकर युवक की ह.त्या

