मैड संधू की हत्या के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी का दावा
अमृतसर, 3 अक्टूबर- अमृतसर में शनिवार शाम इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना करीब शाम 6 बजे लोहारका रोड पर हुई, जहां मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उस पर कथित तौर पर चार गोलियां चलाईं।
इस हत्या के बाद गोल्डी ढिल्लो और जग्गा तरनतारन ने पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब के युवाओं को खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
#मैड संधू की हत्या के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी का दावा

