पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर हथियार और गोला-बारूद बरामद
अमृतसर, 4 अक्टूबर (हरमिंदर सिंह) - जिला देहाती पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से एक ए.के.-47 राइफल, दो हैंड ग्रेनेड और कुछ गोलियां बरामद की हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए आई.जी. बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना घरिंडा की पुलिस ने नवजोत सिंह नामक उक्त व्यक्ति को काबू किया है, जिसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति के दुबई में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध थे, जो हथियारों की सप्लाई करता है।
#पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर हथियार और गोला-बारूद बरामद

