त्योहारों के मद्देनज़र, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एस.ओ.जी. विंग ने चलाया तलाशी अभियान
जम्मू, 4 अक्टूबर - नवरात्रि और दिवाली के त्योहारों के मद्देनजर, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एस.ओ.जी. विंग ने जम्मू के अखनूर क्षेत्र के फलियां मंडल इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान में महिला एस.ओ.जी. कर्मियों के साथ-साथ डॉग स्क्वॉड और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।
सुरक्षा बलों ने किसी भी संदिग्ध या समाज-विरोधी गतिविधि को रोकने और आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे इलाके में तलाशी ली।
#त्योहारों के मद्देनज़र
# जम्मू-कश्मीर पुलिस की एस.ओ.जी. विंग ने चलाया तलाशी अभियान

