धनतेरस पर 11,000 दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया गुरदासपुर का हनुमान चौक
गुरदासपुर, 7 नवंबर - धनतेरस के पावन अवसर पर श्री सनातन चेतना मंच द्वारा पंजाब के गुरदासपुर स्थित हनुमान चौक में एक भव्य और अलौकिक धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर पूरा हनुमान चौक सुंदर लाइटों और 11 हजार मिट्टी के दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। देर रात तक चले इस आयोजन में अपना-अपना दीया जलाने के लिए शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
#धनतेरस
# दीयों
# रंग-बिरंगी लाइटों
# गुरदासपुर
# हनुमान चौक

