अयोध्या में दीपोत्सव: रामनगरी में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, पहली बार उपराष्ट्रपति-सीएम करेंगे रामदरबार का राजतिलक
अयोध्या , 7 नवंबर - रामनगरी अयोध्या आज दसवें दीपोत्सव पर एक बार फिर विश्व कीर्तिमान बनाने जा रही है। राम की पैड़ी सहित सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये सजाए जा चुके हैं। अवध विश्वविद्यालय के 35 हजार स्वयंसेवकों ने तीन दिन की मेहनत के बाद शुक्रवार को दीप सज्जा का काम पूरा कर लिया।शाम को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में घाटों पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस बार का दीपोत्सव इसलिए भी खास है, क्योंकि पहली बार देश के उपराष्ट्रपति रामनगरी के इस महापर्व के साक्षी बनेंगे।
#अयोध्या में दीपोत्सव

