पिहोवा: गेट पर बुजुर्ग महिला से झपटमारी, थप्पड़ खाने के बाद भी बाली ले भागा शातिर

पिहोवा, 7 नवंबर - कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित भारत नगर इलाके में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस सामने आया है। अपने ही घर के मुख्य दरवाजे (गेट) पर खड़ी एक बुजुर्ग महिला के साथ स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। हिम्मत दिखाते हुए महिला ने आरोपी का कड़ा विरोध किया और उसके मुंह पर थप्पड़ भी जड़ा लेकिन शातिर बदमाश छीना-झपटी कर एक कान की सोने की बाली लेकर फरार हो गया।
पीड़ित महिला की पहचान सतवंत कौर के रूप में हुई है जो भारत नगर में अपने पति के साथ रहती हैं। घटना के समय वह घर पर अकेले अपने पति के वापस लौटने का इंतजार कर रही थीं।

#पिहोवा
# बुजुर्ग महिला
# थप्पड़