ओडिशा में भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिजन को मुआवजा दिया जाए - कांग्रेस
नई दिल्ली, 7 नवंबर - कांग्रेस ने ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिजन को कम से कम 20-20 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इस चक्रवात ने पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में दस्तक दी थी और ओडिशा के दक्षिणी इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया था। विपक्षी दल ने गंजाम जिले के किसानों का कृषि ऋण पूरी तरह माफ किए जाने की भी मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया कि चक्रवात और उसके बाद आई बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है तथा किसानों की आजीविका प्रभावित हुई है।
#ओडिशा
# भूस्खलन
# लोगों
# परिजन
# मुआवजा
# कांग्रेस

