बेंगलुरु: विवाद के चलते कैब ड्राइवर ने 7 परिजनों को उतारा मौ/त के घाट, 1 शव बरामद

बेंगलुरु, 6 नवंबर - सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु शहर के राजाजीनगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक कैब ड्राइवर ने घरेलू विवाद और रंजिश के चलते अपनी पत्नी समेत उसके परिवार के 7 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना पहले की बताई जा रही है लेकिन इसका खुलासा पुलिस जांच के दौरान हुआ। पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और गहन पूछताछ जारी है।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी सुनीता के व्यवहार से बेहद परेशान रहता था। आरोपी का आरोप था कि शादी के बाद भी उसकी पत्नी अपने मायके वालों से लगातार संपर्क में रहती थी और घर के मामलों में उनका हस्तक्षेप था। जब भी आरोपी इस बात की शिकायत अपनी सास या सालों से करता तो वे हर बार सुनीता का ही पक्ष लेते थे। इसी रंजिश और गुस्से में आकर आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बना डाली।

#बेंगलुरु
# विवाद
# कैब ड्राइवर
# शव बरामद