दिल्ली के गफ्फार मार्केट की 'चेन वाली गली' में रात को लगी भीषण आग
नई दिल्ली, 6 नवंबर - राजधानी दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक केंद्र करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट की प्रसिद्ध 'चेन वाली गली' में बीते रात एक दुकान में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि दुकान में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया जिससे केवल संपत्ति का नुकसान हुआ है।
#WATCH दिल्ली: गफ्फार मार्केट की 'चेन वाली गली' का यह वीडियो जहां कल रात एक दुकान में आग लग गई। किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। केवल संपत्ति का नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण बैटरी का ओवरहीट होना या ओवरचार्ज होना हो सकता है। आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए फायर डिपार्टमेंट और इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके अलावा, FSL की टीम भी इमारत की जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ तो नहीं था: दिल्ली पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2026
दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने का संभावित कारण बैटरी का ओवरहीट होना या जरूरत से ज्यादा चार्ज होना माना जा रहा है। देर रात दुकान बंद रहने के दौरान यह हादसा हुआ, जिसके बाद धुआं और लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया।

