CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

नई दिल्ली, 6 नवंबर - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने 6 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया। इसके अनुसार, दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। ऐसे में छात्रों को अपनी परीक्षा की तारीख और विषय के अनुसार तैयारी करने का समय मिल गया है। छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा की पूरी डेटशीट देख सकते हैं। इसमें हर विषय की परीक्षा की तारीख और समय दिया गया है।
 
सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेंगी। इस बार 10वीं के छात्रों को कुल 83 विषयों की परीक्षा देनी होगी। बोर्ड ने सभी विषयों के लिए अलग-अलग तारीखें तय की हैं। छात्र अपनी डेटशीट देखकर यह जान सकते हैं कि किस दिन किस विषय का पेपर होगा। इससे उन्हें पढ़ाई का समय बांटने और परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी। छात्रों को सलाह है कि वे अपनी परीक्षा की तारीखें ध्यान से देख लें, ताकि किसी भी पेपर को लेकर कोई उलझन न रहे।
 

#CBSE