तमिलनाडु में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: नशीली सामग्री के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
तमिलनाडु, 6 नवंबर - तमिलनाडु के पुदुकोट्टई जिले में पुलिस और नशा विरोधी टीम ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है जिसे वे आंध्र प्रदेश से तस्करी करके तमिलनाडु ला रही थीं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आंध्र प्रदेश से तमिलनाडु में अवैध रूप से मादक पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर नाकाबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाकर दो संदिग्ध महिलाओं को रोका गया। जब उनके पास मौजूद सामान की तलाशी ली गई तो कुल 26 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

