कपूरथला के मोहल्ला महिताबगढ़ में चली गोलियां, युवा पहलवान की गोली लगने से मौत
कपूरथला, 9 नवंबर (अमरजीत सिंह सडाना)- आज रात मोहल्ला महिताबगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक पक्ष की ओर से चलाई गई गोलियों की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मोहल्ला निवासियों और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय युवक पहलवानी करता था और कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। इस घटना को लेकर मोहल्ला निवासियों और पहलवान वर्ग में भारी रोष पाया जा रहा है।
#कपूरथला के मोहल्ला महिताबगढ़ में चली गोलियां
# युवा पहलवान की गोली लगने से मौत

