Speed Records के मालिक दिनेश औलख के घर पहुंचे Gippy Grewal, परिवार को दी ढांढस

जालंधर, 01 नवंबर - जालंधर के पुलिस लाइन फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर कंपनी 'स्पीड रिकॉर्ड्स' के मालिक दिनेश औलख के युवा बेटे विदित औलख की अकाल मृत्यु से पूरा पॉलीवूड गहरे शोक में डूब गया है। इस दुखद हादसे के बाद पंजाबी फिल्मों और संगीत जगत के दिग्गजों का शोक व्यक्त करने और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए जालंधर पहुंचने का सिलसिला जारी है।

वहीं इस मौके पर मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल विशेष रूप से जालंधर स्थित दिनेश औलख के घर पहुंचे।  गिप्पी ग्रेवाल ने दिनेश औलख और उनके शोकाकुल परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

#Speed Records
# दिनेश औलख
# Gippy Grewal