गरियाबंद में तिला एनीकट में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ/त
छत्तीसगढ़, 9 नवंबर - छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से दीपावली के जश्न के बीच एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राजिम क्षेत्र में स्थित तिला एनीकट में दिवाली की रात एक कार के अनियंत्रित होकर गिर जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
#गरियाबंद
# तिला एनीकट
# कार
# परिवार
# मौ/त

