लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी
लखनऊ, 9 नवंबर - उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बचावकर्मियों ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
#लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे
# यात्रियों
# बस पलटी

