दिवाली पर लुधियाना पुलिस का बड़ा तोहफा: लोगों को वापस लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल

लुधियाना, 9 नवंबर - दिवाली के पावन अवसर पर लुधियाना पुलिस ने शहरवासियों के चेहरे पर खुशियां लाने के लिए एक विशेष और सराहनीय पहल की है। पुलिस विभाग द्वारा चलाए गए विशेष रिकवरी अभियान के तहत गुम और चोरी हुए 717 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस लौटा दिए गए हैं। त्योहारी सीजन में खोया हुआ फोन वापस मिलने से लोगों के चेहरे खिल उठे।

बरामद किए गए मोबाइलों को वितरित करने के लिए लुधियाना पुलिस लाइन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। लुधियाना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में लाभार्थियों को उनके फोन सौंपे गए। पुलिस की तकनीकी टीम और साइबर सेल द्वारा लंबे समय से चलाए जा रहे ट्रेसिंग अभियान के कारण इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद करना संभव हो सका।

#दिवाली
# लुधियाना पुलिस
# बड़ा तोहफा
# मोबाइल