दिवाली के बाद फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, सांस लेना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली, 9 नवंबर - दीपावली के जश्न के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा एक बार फिर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण शहर का अधिकांश हिस्सा घनी धुंध की चादर में लिपट गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 का गंभीर आंकड़ा पार कर गया है जिससे लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

#दिवाली
# जहरीली
# दिल्ली
# हवा
# सांस
# मुश्किल