प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की दीं शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 7 नवंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो में पीएम मोदी ने कहा- दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। उन्होंने आगे कहा- प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दिपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका ये पर्व, आपका आगे का समय सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे।
पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में आगे कहा- मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावाली मनाता हूं। हर वर्ष आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच में जाना मेरा नित्य क्रम है, इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
#प्रधानमंत्री
# नरेंद्र मोदी

