सीएम शुभेंदु ने की एबीवीपी की तारीफ: कहा- ब्लीचिंग पाउडर-फिनाइल, जिसकी जरूरत होगी मैं दूंगा

कोलकाता, 7 नवंबर - पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय और जादवपुर विश्वविद्यालय में कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने संगठन से अपने प्रयास जारी रखने की अपील भी की। मानिकतला में काली पूजा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों में कुछ समूह 'कश्मीर मांगे आजादी' जैसे नारे लगाते हैं।

उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं से अपना अभियान जारी रखने का आग्रह करते हुए कहा कि इस 'सफाई अभियान' के लिए जहां भी जरूरत होगी, वह ब्लीचिंग पाउडर और फिनाइल उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान उन्होंने ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल भी किया। उन्होंने 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' और 'कश्मीर मांगे आजादी' जैसे नारे लगाने वाले समूहों का जिक्र करते हुए उन्हें 'कॉकरोच', 'खटमल' और 'दिमागी नक्सली' बताया।

#सीएम शुभेंदु