NDA के साथ संभावित गठबंधन पर NCPI नेता काकोली घोष का बयान
कोलकाता, पश्चिम बंगाल, 12 अक्टूबर - NDA के साथ संभावित गठबंधन पर NCPI नेता काकोली घोष ने कहा, "अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है, लेकिन यह साफ है कि हम उन लोगों के खिलाफ हैं जो पहले यहां सत्ता में थे। मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ वोट दिया था और वो पार्टी भी अभी नहीं है, चुनाव चिन्ह फ्रीज किया गया है। तो अगर लड़ना है तो उनके खिलाफ लड़ना है। अब अगर उनके खिलाफ लड़ना है तो जो पार्टी उनके खिलाफ है, उनके साथ जाना होगा। हम NDA के साथ हैं, ऐसी चिट्ठी दे दी है तो जाहिर है कि हम उनके साथ ही लड़ेंगे।
#NDA
# NCPI
# काकोली घोष

