कांग्रेस हो चाहे विपक्षी लोग हों, सब पूरे देश में अप्रसांगिक हो गए हैं - संजय सरावगी

समस्तीपुर, 12 अक्टूबर - बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "... कांग्रेस हो चाहे विपक्षी लोग हों, सब पूरे देश में अप्रसांगिक हो गए हैं। जिस तरह का वो नैरेटिव फैला रहे हैं, दिल्ली में पुलिस पदाधिकारियों पर पत्थरबाजी हो रही है, जिस तरह हंगामा कर रहे हैं; यह किसी भी हालत में देश की जनता को स्वीकार नहीं है... राहुल गांधी की जो स्थिति है, मुझे तो उनकी मानसिक स्थिति पर भी कुछ संदेह उत्पन्न होता है। जिस तरह की वो भाव भंगिमा करते हैं, जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वो इस देश के लोग स्वीकार नहीं कर सकते... तेजस्वी यादव SIR पर बोलते हैं, जिनके पिताजी बूथ लूटकर सरकार बनाते थे। आज सुपड़ा साफ हो रहा है क्योंकि फर्जी मतदाता का नाम कट रहा है इसलिए इन लोगों में घबराहट पैदा हो रही है। 

#कांग्रेस
# संजय सरावगी