गणेश विसर्जन के दौरान भारी बवाल: DJ बंद कराने पर भड़के लोग, पुलिस टीम पर किया पथराव

पटना, 19 सितंबर - बिहार के जमुई जिले अंतर्गत झाझा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई। थाना गेट के पास DJ बंद कराने को लेकर उपजे विवाद में उग्र ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला बोलते हुए पथराव कर दिया। इस घटना में झाझा थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीजे बंद कराने को लेकर भड़का विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात झाझा थाना गेट के समीप से गणेश प्रतिमा विसर्जन का जुलूस गुजर रहा था। इस दौरान तेज आवाज में डीजे बज रहा था। नियमों का पालन कराने के लिए जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने डीजे बंद कराने का प्रयास किया तो जुलूस में शामिल लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर पथराव शुरू कर दिया।

#Jamui News
# Jhajha Police
# Stone Pelting
# Ganesh Visarjan Clash