अभ्यर्थियों की बात मान गई सरकार : BPSC TRE-4 में एकल परीक्षा का एलान

बिहार, 27 अगस्त - पटना में BPSC TRE-4, BSSC, दारोगा-सिपाही, 70वीं BPSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर गर्दनीबाग में कई दिनों से अभ्यर्थियों का धरना जारी है। गुरुवार को छात्र नेता दिलीप कुमार ने कुछ अभ्यर्थियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि सरकार अभ्यर्थियों की कई मांगों पर सहमति देने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि खास तौर पर BPSC TRE-4 में एकल (सिंगल) परीक्षा की मांग पर सहमति बन गई है और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। दिलीप कुमार ने बताया कि बैठक में अभ्यर्थियों की ओर से उठाए गए सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें TRE-4, BSSC, दारोगा-सिपाही, 70वीं BPSC, बेल्ट्रॉन और लाइब्रेरियन भर्ती से जुड़े मामले शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि शाम तक शिक्षा सचिव या मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर बातचीत के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

#अभ्यर्थियों
# BPSC TRE-4