एलओसी पर संदिग्ध घुसपैठ की कोशिश: राजोरी के नौशेरा सेक्टर के पास दिखी गतिविधि

राजोरी (जम्मू-कश्मीर), 27 अगस्त - राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के एलओसी स्टे रूमीधारा क्षेत्र में वीरवार देर वार शाम नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 8:30 और 9 बजे के बीच एलओसी से स्टे इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि देखी। संदिग्ध के पास बैकपैक होने की बात सामने आई है। उसकी गतिविधि फेंस और एलओसी के बीच देखी गई।
संदिग्ध गतिविधि पर नजर पड़ते ही भारतीय जवानों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में संदिग्ध व्यक्ति की ओर से भी दो राउंड फायर किए जाने की सूचना है। इसके आसपास की फेंस पोस्ट पर तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना का स्थान भारतीय क्षेत्र में फेंस से करीब दो किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है। इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधि को लेकर निगरानी जारी है।
 

#एलओसी
# राजोरी