कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी के आर्य समाज चौक पर तीखी झड़प
कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी के आर्य समाज चौक पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर तीखी झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई के बाद धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस हिंसक झड़प के दौरान चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में काफी हंगामा देखा गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, आर्य समाज चौक पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जिसने कुछ ही देर में गंभीर लड़ाई का रूप ले लिया। दोनों तरफ से झड़प के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल होने से चार लोग घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया।
#कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी

