हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़, 5 नवंबर- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के फाइनल मुकाबले में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री मान मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच को देखने पहुंचेंगे। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना जापान से होगा।
भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, कांस्य पदक के लिए मलेशिया और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला होगा।
#हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

