श्रीनगर में बड़ा एक्शन: आतंकवादियों की मदद करने वाले 2 संदिग्‍ध गिरफ्तार

श्रीनगर, 7 नवंबर - जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए श्रीनगर से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक सक्रिय आतंकी मॉड्यूल की चल रही जांच का हिस्सा है। पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल विशेष रूप से महिलाओं को निशाना बनाकर अलगाववादी विचारधारा और दुष्प्रचार को बढ़ावा दे रहा था।

बांदीपोरा पुलिस ने पकड़े गए दोनों संदिग्धों की पहचान इरशाल अहमद भट्ट और शौकत अहमद रेशी के रूप में की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार दबिश और जांच जारी है। क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#श्रीनगर
# बड़ा एक्शन
# आतंकवादियों
# मदद
# संदिग्‍ध गिरफ्तार