हल्की धुंध और ठंड के बीच शिकारा राइड का आनंद ले रहे पर्यटक 

श्रीनगर, 7 नवंबर - धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की वादियों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। श्रीनगर और आसपास के इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बदलते मौसम और हल्की धुंध के बीच विश्व प्रसिद्ध डल झील में पर्यटकों की खासी चहल-पहल देखी जा रही है।

#WATCH श्रीनगर(जम्मू और कश्मीर): पर्यटक डल झील में शिकारा राइड का मज़ा ले रहे हैं। इलाके में ठंड बढ़ गई है। हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है। https://t.co/gLP1CBL9Ge

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2026

 

श्रीनगर में सुबह और शाम के समय हल्की धुंध खने को मिल रही है जो घाटी की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। देश-विदेश से पहुंच रहे पर्यटक इस सुहावने मौसम का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। डल झील के शांत पानी पर रंग-बिरंगे शिकारे तैरते नजर आ रहे हैं। पर्यटक गुलाबी ठंड के बीच शिकारा राइड का आनंद लेते हुए हसीन वादियों और सुंदर नजारों को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं।

#हल्की धुंध
# ठंड
# शिकारा राइड
# आनंद
# पर्यटक