दिल्ली में प्रदूषण का कहर, दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी राजधानी

नई दिल्ली, 7 नवंबर - दिवाली से ठीक एक दिन पहले दिल्ली की हवा ने दुनिया में सबसे खराब प्रदूषण का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग में शनिवार सुबह दिल्ली दुनिया के प्रमुख शहरों में पहले स्थान पर रही। सुबह 10:35 बजे दिल्ली का अमेरिकी पैमाने पर एक्यूआई 581 दर्ज किया गया। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर का एक्यूआई 285 रहा, जो दिल्ली के मुकाबले करीब आधा है। 
हालांकि, भारत की केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की निगरानी में शनिवार सुबह 10 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 363 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में है। बता दें कि आईक्यूएयर और सीपीसीबी, दोनों की एक्यूआई मापने की प्रणाली और पैमाना अलग-अलग है। शुक्रवार को दिल्ली में दिवाली से पहले आठ साल की सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। रविवार को दिवाली के दौरान पटाखे जलाए जाने से प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है। 
 

#दिल्ली