मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
चंडीगढ़, 4 नवंबर- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हॉकी के मशहूर डच खिलाड़ी फोरिस वान बोवेलैंडर से भी मुलाकात की और पंजाब पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के साथ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
हॉकी इंडिया के प्रतिनिधियों ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के मैचों के दौरान मान सरकार की ओर से किए गए प्रबंधों पर खुशी जताई। साथ ही उन्होंने पंजाब की मेजबानी की भी सराहना की।
#मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

